धामपुर (ब्यूरो)। पीएनबी में पासबुक एंट्री न होने से ग्राहक परेशान हैं। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक के चक्कर लगाने पर पासबुक की एंट्री नहीं हो रही है। पासबुक एंट्री की मशीन भी खराब पड़ी है। ग्राहक जितेंद्र कौशिक, महेश कुमार, राजवीर सिंह आदि का कहना है कि वह पीएनबी में पासबुक एंट्री के लिए कई चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन पासबुक की एंट्री न तो बैंक कर्मी ही करते हैं और न पासबुक एंट्री मशीन ही चालू है। आरोप है कि एक माह से ज्यादा समय से पासबुक एंट्री मशीन खराब पड़ी है। कई बार बैंक अधिकारियों से इसकी शिकायत की, मगर बैंक कर्मी भी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ग्राहकों ने बैंक के उच्चाधिकारियों से ग्राहक को बेहतर सुविधा देने के लिए पासबुक एंट्री मशीन को ठीक कराने की मांग की। उधर, बैंक के मैनेजर से इस संबंध में बात नहीं हो सकी।