फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाट माप तौल निरीक्षक की छापेमारी से दूकानदारों में हड़कंप, सात के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सात का चालान किया
विज्ञापन

धामपुर (ब्यूरो)। बाट माप तौल विभाग की ओर से मंगलवार को शेरकोट, अफजलगढ़ और रेहड़ में पेट्रोल पंपों, परचून की दुकानों पर चेकिंग की गई। अधिकारियों ने दस स्थानों पर चेकिंग की। जिनमें से सात का चालान किया गया। दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर इधर उधर हो गए। निरीक्षक डीसी गुप्ता ने बताया कि विभाग की ओर से इस प्रकार से औचक चेकिंग होगी। बाट माप तौल निरीक्षक ने बताया कि उनकी टीम ने मंगलवार को रेहड़ में कंस्ट्रक्शन कंपनी पर छापा मारा। गड़बड़ी मिलने पर संचालक के खिलाफ चालान किया है। इसी प्रकार से भूतपुरी, शेरकोट और अफजलगढ़ में परचून की दुकान पर चेकिंग की। विभाग की ओर से मंगलवार को दस स्थानों पर चैकिंग की गई। इनमें से सात दुकानदारों का चालान किया गया है। निरीक्षक ने बताया कि धामपुर में भी छापेमारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें