फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ । हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव अलियारपुर निवासी विशाल (25) पुत्र राजपाल और गौरव पुत्र रोहिताश रविवार को अफजलगढ़ से बाइक पर घर जा रहे थे। जब वह सीओ ऑफिस के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से बाइक सवार हाइवे पर गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना में बाइक बुुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां पर चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गौरव को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। आनन फानन में सीएचसी पहुंचे परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। आरोपी वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उधर, कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी। मृतक का शव सीएचसी मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस मृतक का पंचनामा भरने का प्रयास कर रही है।

ट्रैक्टर ट्राली से कार की टक्कर, तीन घायल
धामपुर (ब्यूरो)। नगीना मार्ग पर सांई मंदिर के पास खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से कार की टक्कर कार में दो युवक सहित एक महिला घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की रात मुख्य बाजार निवासी अमित शर्मा अपनी पत्नी स्वाति शर्मा और दोस्त लोकेश शर्मा के साथ अंबाला (हरियाणा) से वापस घर आ रहे थे। सांई मंदिर के पास कार की टक्कर मार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। दुर्घटना में कार सवार अमित, स्वाति और लोकेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें