विवेक कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस
- विद्यार्थियों से कानून को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आह्वान
फोटो संख्या पांच
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
विवेक कॉलेज ऑफ लॉ में संविधान दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सामाजिक मुद्दों पर मंथन हुआ। विद्यार्थियों ने अनेक विषयों पर अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों सेे कहा कि वकालत के पेशे में वे कानून को हथियार के रूप में प्रयोग कर जनता का भला कर सकते हैं। सभी को सुलभ न्याय दिलाना अधिवक्ता का प्रथम कर्तव्य है। वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणी रघुवंशी ने कहा कि कानून की जानकारी ही बचाव है। छात्रा मेघा ने अप्रवास-एक अंतरराष्ट्रीय समस्या, वैष्णवी ने फोरेंसिक तकनीक, रसिका तोमर ने तलाक की बढ़ती दर, प्रतिभा ने नोटबंदी का प्रभाव और कृतिका ने आतंकवाद पर विचार रखे। इसके अतिरिक्त प्रज्ञा, स्वीटी, विनय ढाका और गौरी गुप्ता ने भी अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से कानूनी जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. राजीव चौधरी ने कहा कि किसी कानूनी मुद्दे पर मंथन करके विद्यार्थियों की अनुसंधान क्षमता में वृद्धि होती है। कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. राजीव चौधरी ने विद्यार्थियों को कानून की पूरी जानकारी रखने को कहा। संचालन प्रवक्ता सुुंबुल खान ने किया। पूर्व डीजीसी हरपाल सिंह, ममता चौधरी, सतेंद्र सिंह, राजीव तोमर, अतीक अहमद, डॉ. पुष्पा जोशी, अजीत सिंह, विनय, विपिन चौहान, संदीप चौहान, आंचल निर्वान, डॉ. अजय राणा, डॉ. नीलम शर्मा आदि मौजूद रहे।