नगीना। गांव कालाखेड़ी रोड स्थित आजाद कालोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर हवन व यज्ञ के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने भंडारा चखा।
कथा वाचक उमेश कृष्ण जी महाराज की मौजूदगी में हवन पूजन का आयोजन किया गया। हवन पूजन में भारी संख्या में धर्मप्रेमी महिलाओं ने हिस्सा लिया और आहुति दी। दुपहर 12 बजे तक चले हवन पूजन में आजाद कॉलोनी, गांव कालाखेड़ी, गांवड़ी किरतपुर, हरगांव चांदन, लाल सराय, अंबेडकर नगर, पंजाबी कालोनी, नेजोवाली गांवड़ी की सैकड़ों महिला व पुरुषों ने भवन पूजन में हिस्सा लिया और महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर भंडारा पाया। हवन पूजन में यजमान उमेशचंद शर्मा, भोले पंडित, राजकुमार शर्मा अपने परिजनों के साथ शामिल हुए।