फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायनेस क्लब ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फोटो-
चांदपुर । लायनेस क्लब चांदपुर चेष्टा के तीसरा स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मंगलवार को क्लब के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और ध्वज वंदना के साथ किया गया। इशिका और तनिशा ने गणपति वंदना प्रस्तुत की। संतोष और सोनिया जावा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। क्लब की सचिव नीतू तेवतिया ने क्लब के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। उर्वशी कर्णवाल ने हास्य कविता से सभी का मनोरंजन किया। डा. विनीता सिंह ने गीत, नीलिमा त्यागी, सलोनी मित्तल, सिद्घि मित्तल, रिचा गोयल ने मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया। क्लब की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर को डिजिटल साक्षरता के लिए क्लब ने कंप्यूटर भेंट किया गया। बच्चों की निशुल्क शिक्षा और मिड-डे मिल अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अक्षयपात्रा फाउंडेशन के लिए 7500 रुपये का ड्राफ्ट दिया। मुख्य अतिथि डीसीपी लायनेस बेबी जिंदल, मुकेश गोयल, सरोज गुप्ता, शालिनी भारद्वाज को सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्षा मंजू त्यागी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इसमें सिम्मी अग्रवाल, शैलू, सरिता, शालिनी, विनीता अग्रवाल, आशू, एकता, अमिता, सुनीता, आयुषी, डॉ. लीना का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें