तहसीलदार ने ठेकेदार को भेजा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर।
तहसीलदार देवेंद्र कुमार पांडे ने तहसील के एक ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। तहसीलदार ने जारी नोटिस में बताया कि प्रशासन की ओर से 28 मई 2016 को पुरानी तहसील भवन की नीलामी हुई थी। नीलामी के दौरान 30800 रुपये की धनराशि जमा की थी । जिसे मुरादाबाद राजस्व परिषद के लेखादल टीम ने पकड़ लिया और आपत्ति लगा दी। गांव अमखेड़ा निवासी ठेकेदार दीपक कुमार से अविलंब समस्त बकाया जल्द जमा करने का नोटिस जारी किया और चेताया है कि यदि बकाया को जल्द जमा नहीं किया जाएगा तो विभाग की ओर से बकाया धनराशि की रिकवरी की जाएगी।