फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के चुनाव को बुलाई बैठक में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में बुलाई गई खुली बैठक में पथराव
विज्ञापन

स्योहारा। राशन की दुकान को लेकर बुलाई गई खुली बैठक में दो पक्षों में पथराव हो गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। शरारती तत्वों ने मामले को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया, सीओ धामपुर सहित दो थानों की पुलिस गांव में तैनात है।
थानाक्षेत्र के गांव सद्दोबेर उर्फ बेरखा में खुली बैठक में राशन डीलर का चुनाव होना था। ये गांव ब्लाक अल्हेपुर धामपुर में आता है, जबकि इसका थाना स्योहारा है। गांव में पहले से ही दो पार्टी हैं। एडीओ पंचायत सुशील कुमार, क्षेत्र कल्याण अधिकारी ऋषिपाल सिंह, ग्राम पंचायत सेक्रेट्री राजकुमार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही राशन डीलर के चुनाव के लिए पंचायत भवन में खुली बैठक बुला ली। राशन डीलर पद पर ओबीसी महिला को चुना जाना था। प्रधान लईक अहमद अंसारी की ओर से शमा पत्नी नसीम अहमद अंसारी और दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान जोत सिंह गुर्जर की ओर से मुनेश पत्नी पप्पू सिंह गुर्जर राशन डीलर पद की उम्मीदवार थीं। पप्पू सिंह का आरोप है कि हाथ उठाकर चुनाव होना था। पहले तय हुआ था कि बैठक में औरतें नहीं आएंगी। लेकिन अचानक ग्राम प्रधान के पक्ष की महिलाएं पंचायत भवन में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर राजू ने एतराज किया तो आरोप है कि ग्राम प्रधान लईक ने उसको थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, लाठी डंडे चलने लगे। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के एक मोड़ पर पथराव हुआ। जिसमें यासीन घायल हो गया। शरारती तत्वों ने इसे हिंदू मुस्लिम झगड़े का रूप भी देना चाहा। लेकिन सीओ सुशील कुमार और थानाध्यक्ष धर्मपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। सीओ सुशील कुमार का कहना है कि गांव सद्दोबेर में कोई धार्मिक उम्माद नहीं था। मामला केवल राशन डीलर के चुनाव के बीच हुआ विवाद था। अब स्थिति काबू में है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें