शिविर में रक्त परीक्षण कराया
धामपुर/अफजलगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से साईं पैथोलॉजी लैब पर रक्त परीक्षण शिविर लगाया। 140 लोगों ने रक्त परीक्षण कराया। कार्यक्रम में राजू गुप्ता, डॉ. ईश्वर चंद शर्मा, सुशील गुप्ता, महेंद्र धनौरिया, डॉ. एनपी सिंह, भूपेंद्र सैनी, डॉ. सीमित कुमार, सन्नी छाबड़ा, प्रमोद अग्रवाल रहे। उधर, सनातन धर्मशाला अफजलगढ़व गांव सीरवासुचंद में रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर 200 से अधिक लोगों ने अपना रक्त परीक्षण कराया। डॉक्टर दीप सौरभ, डॉक्टर तेजपाल सिंह, भूपेंद्र कुमार बॉबी, डॉ. एनपी सिंह, राजीव कुमार चौहान, एके विश्वास, शमीम, सलीम अंसारी, शरद गुप्ता, भीम सिंह, देवराज सिंह, सरवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार रहे। शेरकोट मोहल्ला शेखान में कैंप लगाकर 156 लोगों ने रक्त परीक्षण कराया । कार्यक्रम में अध्यक्षता परशुराम सैनी, संचालन डॉ. अरविंद विश्वकर्मा, बृजेश चौहान, डॉ. रजनीश चौहान, तनुज बंसल, राजवीर गहलौत, परशुराम सैनी रहे।