फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए लगाई गई बिजली की सजावट के तार की चपेट में आकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से बच्चे की मौत, शादी की खुशियां हुईं फीकी
विज्ञापन

राजा का ताजपुर (बिजनौर)। विवाह के लिए घर में सजावट के लिए लगाई गई इलैक्ट्रिक झालरों के तार से करंट लगने पर पड़ोस के एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे से शादी की खुशियां फीकी पड़ गईं। बाद में मामले में समझौता होने पर कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

नई बस्ती ताजपुर निवासी रफीक अहमद के बेटे की मंगलवार को बारात जानी थी। शादी से एक दिन पहले घर में प्रोग्राम था। इसके लिए रफीक अहमद ने घर की बिजली की झालरों से सजावट कराई थी। कुछ लाइटें घर के बाहर रास्ते में भी लगाई गईं थीं। लाइटें लगाने वाले इलैक्ट्रीशियन ने बाहर लगाई गई लाइटों को जलाने के लिए बिजली के केबिल को काफी नीचा बांधा हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे पड़ोस के आसिफ का छह वर्षीय पुत्र आकिब उधर से गुजर रहा था कि अचानक वह बिजली के केबिल की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहल्ले वालों ने जब बच्चे को तार से चिपका देखा तो उन्होंने शोर मचाकर सजावट की बिजली कटवाई। बच्चे की मौत पर शादी की खुशियां फीकी पड़ गईं। इस दौरान इलैक्ट्रीशियन मौके से फरार हो गया। बच्चे की मौत पर मोहल्ले वालों में आक्रोश पैदा हो गया तथा वह इलैक्ट्रीशियन को मौके पर ही बुलाने की जिद करने लगे। बाद में मामले में समझौता करा दिया, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई न कर बच्चे के शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें