जंतर-मंतर पर 18 को धरना देंगे किसान
नजीबाबाद (बिजनौर)। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने फसलों के दामों में गिरावट, बीज, खाद और बिजली महंगे होने पर चिंता व्यक्त की। सभा ने 18 जुलाई को जंतर-मंतर पर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन में किसानों से भाग लेने को कहा।
गांव मुबारकपुर राठे में सभा की में बैठक में जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने मध्य प्रदेश के मनसौर में भाजपा सरकार पर नौ जून को आठ किसानों की हत्या का आरोप लगाया। शमशाद हुसैन ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा द्वारा 18 जुलाई से आयोजित दो दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की मांग की। बैठक में मुन्नी देवी की जमीन को राजस्व कर्मचारियों की मदद से भूमाफिया द्वारा कब्जाने के प्रयास की निंदा की गई। बैठक संतराम, मो. मोहसिन, इसरार अहमद, निसार अहमद, शिब्बू सिंह, दिनेश, जफरयाब, शेर सिंह, सुभाष आदि मौजूद रहे।