फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीरी रेखा निर्धारण के लिए करेंगे जन आंदोलन:रोशनलाल अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीरी रेखा निर्धारण के
विज्ञापन

लिए होगा जनांदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
जीवन विद्या संस्थान गोविंदपुर में तीन दिन तक चले सेमिनार में गरीबी रेखा के बजाय अमीरी रेखा तय करने की वकालत की गई। जनांदोलन शुरू करने का निर्णय लेकर इसके लिए सूबों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। एक कोर कमेटी गठित की गई है, जो प्रभारियों का मार्गदर्शन करेगी।
सेेमिनार में आर्थिक न्याय संस्थान दिल्ली के संस्थापक रोशनलाल अग्रवाल ने कहा कि गरीबी रेखा तो तय है, पर अब अमीरी रेखा तय होना जरूरी हो गया है। चंद लोग धन संग्रह करने में लगे हैं। निजी संपत्ति की गोपनीयता का कानून खत्म होना चाहिए। सबको पता होना चाहिए कि किसके पास कितनी संपत्ति है। रिटर्न भरते समय निजी संपत्ति का पूरा खुलासा हो। इसके लिए 15 राज्यों में संगठन ने प्रभारी बनाए हैं, जो आंदोलन चलाएंगे। उन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि अमीरी रेखा निर्धारित करने का आंदोलन जन-जन तक पहुंचाएं। जब नेता वोट मांगने आएं तो यह मुद्दा उनके सामने रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा तय होने से भ्रष्टाचार खत्म होगा, विकास बढ़ेगा। पारदर्शिता होगी। संपत्ति कर के अलावा कोई कर नहीं लगेगा। कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात सहित कुछ देशों में यह व्यवस्था लागू हो गई है। देश का नागरिक अगर सत्यवादी हो गया तो देश की डूबती नाव को भी उभार लेगा। देश में संपत्ति के मूल्यांकन की प्रणाली घटी है। संपत्ति का मालिक बैंक में ऋण लेने जाएगा तो संपत्ति करोड़ों की दिखाता है, लेकिन रिटर्न भरते समय संपत्ति दस लाख ही बताता है।
विज्ञापन

सेमीनार में बिहार से मोहम्मद मुस्तफा, गुजरात से विनोद नायक, दिल्ली से सुशील खन्ना, उत्तर प्रदेश से डॉ. प्रकाश, महाराष्ट्र से दिलेश मिलेशराम को प्रभारी बनाया गया है। अन्य राज्यों से हरीश गुप्ता, मनीष गुप्ता, बबीत कुमार, भूदेव त्यागी, समरपाल सिंह प्रभारी बनाए गए हैं। सेमिनार में जीवन विद्या संस्थान के संस्थापक डॉ. रण सिंह आर्य, डॉ. प्रकाश, कुशलपाल सिंह समेत तमाम चिंतक मौजूद रहे।
जीवन विद्या संस्थान के सेमिनार का समापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें