फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लंबिया के 70 ग्रामीण मुचलका पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र के गांव लंबिया में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को एक स्थान से हटा कर सार्वजनिक कुएं के पास रखने के बाद हुए गांव में विवाद में पुलिस ने 70 ग्रामीणों को मुचलका पाबंद किया है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम धामपुर को भेज दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लंबिया में पांच वर्ष पूर्व हेमराज पुत्र जगता सिंह के खाली पड़े घेर में दलित समाज के लोगों ने आपस में चंदा एकत्र कर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रख दी थी। उसके बाद आपसी सहमति से ग्रामीणों ने दो वर्ष पूर्व गांव के ही दलित समाज के क्षत्रपाल पुत्र प्रेम सिंह के खाली पड़े स्थान पर नाली के पास मूर्ति रख दी थी। रविवार की देर शाम गांव के ही कुछ दलित समाज के लोगों ने मूर्ति को नाली के पास से हटा कर ऋषिपाल पुत्र चेतु सिंह के घर के पास सार्वजनिक कुएं के पास मूर्ति को स्थापित कर दिया, जिस पर गांव के ही क़ुछ लोगों ने विरोध किया और इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सीओ इंदु सिद्धार्थ प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाकर मूर्ति को पुन: पहले स्थान पर रखवा दिया था। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 70 ग्रामीणों को एक-एक लाख रुपये के मुचलके से पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें