बिजनौर पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक लेते एसपी दिनेश सिंह।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में हुई गोष्ठी में एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि वांछित अभियुक्त, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर कड़ी निगरानी रखें। अपराधियों की छोटी से छोटी घटनाओं का संज्ञान लेने और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए। महिला बीट को और सक्रिय बनाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण व बीट बुक चेक करने के निर्देश दिए। माफियाओं, लंबित विवेचना, सड़क सुरक्षा, अवैध टैक्सी स्टैंड, भूमि अधिग्रहण, अवैध अतिक्रमण आदि को लेकर 11 दिन की कार्ययोजना बनाई जाए। थाना प्रभारियों के निर्देशित किया गया कि चरित्र सत्यापन के कार्य में तेजी लाई जाए, अनावश्यक रुप से किसी भी चरित्र सत्यापन लंबित न रखा जाए। आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रार्थनापत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। गोष्ठी में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, एएसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।