फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद में 24 घंटों में 70 मिलीमीटर वर्षा की गई रिकॉर्ड

विज्ञापन
नजीबाबाद की अजमल खां रोड पर भरा बरसात का पानी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
70 एमएम बारिश की गई रिकॉर्ड
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर में 24 घंटों में 70 मिलीमीटर वर्षा होने से जन-जीवन प्रभावित हुआ। नगर के कई प्रमुख मार्गों और कई घरों में जलभराव से लोग परेशान रहे।
क्षेत्र में दो दिन से हो रही वर्षा ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। सोमवार सुबह से ही झमाझम बारिश से मुगलूशाह-अजमलखां मार्ग, मुनीरगंज, हवेलीतला सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान रहे। अनेक मकानों में पानी घुस गया। सोमवार सवेरे से बारिश के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। बाजार भी दिन भर रुक-रुक कर हुई वर्षा से सूने रहे। राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद के मौसम वेदशाला प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार 24 घंटों में क्षेत्र में 70 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें