नजीबाबाद के पीएचसी पर आरोग्य मेले का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि
- फोटो : NAZIBABAD
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 685 रोगियों की जांच
नजीबाबाद। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में रोगियों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला के निर्देशन में आयोजित मेले का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकी ने भाजपा नेता राजीव अग्रवाल की उपस्थिति में किया। चिकित्सकों ने रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया।
यूनानी चिकित्सक ने भी मरीजों की जांच की। नजीबाबाद पीएचसी के अतिरिक्त चार एडिशनल पीएचसी पर भी मुख्यमंत्री जन आरोग्यज आयोजित किए गए। इनमें महिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झक्काकी, मंडावली, नांगल सोती, भागूवाला के साथ-साथ अर्बन पीएचसी शमिल हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सर्वेश निराला ने 685 रोगियों के स्वास्थ्य मेले से लाभांवित होने की जानकारी दी। बिजनौर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रोबिन का भी सहयोग रहा।