फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में मिले टीबी के 66 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सितंबर माह में चलाए गए अभियान के तहत 2700 लोगों की जांच में टीबी के 66 नए मरीज मिले हैं। जिले में 7289 मरीजों का पहले ही इलाज चल रहा है। शासन से जिले के लिए 8700 मरीजों को खोजने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग को मिला है।
विज्ञापन

साल 2025 तक देश को टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शासन की ओर से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को टीबी मरीजों को चिन्ह्ति करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें आशा वर्कर की भी सहायता ली जा रही है। जो लक्ष्ण मिलने पर मरीजों की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को देती है। उसके बाद उनकी जांच की जा जाती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर बीएस रावत का कहना है कि शासन से जो लक्ष्य मिला है, उस पर काम किया जा रहा है। रोगियों को खोजकर उनका उपचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें