फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अमानगढ़ में मिले 62 सारस, पिछले साल से नौ बढ़े

Fri, 03 Jul 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। अमानगढ़ वन रेंज में दो दिवसीय ग्रीष्मकालीन सारस गणना पूरी हो गई है। गणना में सारस की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले नौ सारस अधिक मिले हैं।
विज्ञापन

रेंजर अंकिता किशोर ने बताया कि दो दिवसीय ग्रीष्मकालीन सारस गणना मंगलवार को पूरी हो गई। सारस गणना के लिए सात टीमों का गठन किया गया था। गणना के दौरान 62 सारस पाए गए, जिसमें 36 वयस्क एवं 26 बच्चे हैं। गत वर्ष की गणना में 53 सारस मिले थे जिनमें 33 वयस्क तथा 20 बच्चे शामिल थे। उन्होंने बताया कि टीम से मिले सभी आंकड़ों को विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
सारसों की संख्या में वृद्धि को लेकर प्रकृति एवं जीव प्रेमी अशोक कुमार शर्मा तथा संजय शर्मा आदि ने बताया कि वन्य जीव जंतुओं के लिए अमानगढ़ एक सुरक्षित प्रवास है। इसीलिए अमानगढ़ में दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। ग्रीष्मकालीन सारस गणना में डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव, वन दरोगा वाकर रजा, रवि कुमार, फूल सिंह तथा वन रक्षक मोहित कुमार, संजय मठपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें