फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - चुनाव कराने गई बिजनौर की 62 रोडवेज बसें

Mon, 08 May 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए रविवार शाम को गई बस
विज्ञापन

- बरेली, शाहजहांपुर, बंदायू, गाजियाबाद, पीलीभीत भेजी गईं बस

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव 11 मई को होंगे। दूसरे चरण का चुनाव कराने के लिए बिजनौर की 62 रोडवेज बस रविवार शाम को भेज दी गई है। इससे पहले बिजनौर डिपो की छह बस जा चुकी हैं। नजीबाबाद, चांदपुर डिपो की बस भी चुनाव में भेजी जा रही हैं। चुनाव में बस जाने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बिजनौर डिपो से इस समय 108 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें 74 निगम और 34 अनुबंधित बसें शामिल हैं। निकाय चुनाव कराने के लिए प्रशासन की ओर से परिवहन विभाग को बस की मांग भेजी गई है। जिसके चलते जिलेभर की सभी डिपो से बस भेजी गई हैं। बिजनौर डिपो से 37 बस निकाय चुनाव में भेजी जा रही हैं। 20 बस गाजियाबाद और 12 बसें बंदायू, चार बस शाहजहांपुर चुनाव में भेजी गई हैं।
विज्ञापन

नजीबाबाद की नौ बसें बरेली और नौ बस शाहजहांपुर दूसरे चरण के चुनाव कराने गई हैं। चांदपुर डिपो की सात बस पीलीभीत चुनाव में आठ मई से 12 मई तक रहेंगी। चुनाव में बस जाने से यात्रियों की परेशानी हो रही है। उन्हें बस के लिए डिपो पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।


मार्गों पर यात्रियों को नहीं मिल रही बसें
यात्री शुभम कुमार, रोहित चौधरी, समीर खान, विरेंद्र कुमार का कहना है उन्हें दिल्ली जाना है। वह आधे घंटे से बस के इंतजार में डिपो पर खड़े हैं। मगर भीड़ अधिक होने से बस में जगह नहीं मिल रही है। साथ ही बस आने में भी देर लग रही है। ऐसा ही कुछ हाल अन्य रूट का भी है। 13 मई तक ऐसे ही बसों की समस्या चलती रहेगी।
विज्ञापन

वर्जन::
निकाय चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से बस मांगी गई हैं। जिलेभर से 58 रोडवेज बसें आठ मई को चुनाव कराने जाएंगी। बिजनौर डिपो की 32 बसें भेजी जा रही हैं। पूरी कोशिश रहेगी कि यात्रियों को सफर में कोई परेशानी न हो - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें