फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 प्रत्याशी बिजनौर लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
13 प्रत्याशी बिजनौर लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर लोकसभा सीट पर नाम वापसी के आखिरी दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। सभी की खासतौर पर बड़े दल के नेताओं की नजर थी कि कुछ निर्दलीय या छोटी पार्टी के नेता नाम वापस ले सकते हैं। ये प्रत्याशी अक्सर वोट काटने की भूमिका में ही रहते हैं। इस बार चुनाव में 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। किसी के भी द्वारा नाम वापस न लेने पर देर शाम प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। शुक्रवार को नगीना लोकसभा सीट पर नाम वापसी का आखिरी दिन है। शाम को वहां के प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
भारतेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी कमल
मलूक नागर बहुजनसमाज पार्टी हाथी
नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस हाथ का पंजा
इलम सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया चाबी
राजीव चौधरी भारतीय किसान पार्टी चारपाई
मुकेश कुमार ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक शेर
परवेज अकील ऑल इंडिया माइनोरिटी फ्रंट एयर कंडीशनर
अंश चैतन्य महाराज हिंदुस्थान निर्माण दल वाटर टैंक
मोहम्मद जाहिद निर्दलीय हेलीकाप्टर
महक सिंह सत्य बहुमत पार्टी अलमारी
मांगेराम सैनी पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक कैरमबोर्ड
बब्लूराम भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी सिलाई मशीन
सोनू जनसत्ता पार्टी प्रेशर कूकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें