एसडीएम ने मतदेय स्थल पर जलापूर्ति के निर्देश दिए
नींदडू़। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को नींदडू़ खास के प्राथमिक विद्यालय प्रथम एवं द्वितीय और पंचायत घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के अतिरिक्त कमरों में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। वाल्मीकि बस्ती में पंचायत घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के अतिरिक्त कमरों में पहली बार बनाए गए मतदेय स्थल संख्या-213 एवं 214 में जलापूर्ति की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम के वाटर टैंक से सीधे आ रहे पानी पर असंतोष जताया। ग्राम प्रधान से अतिरिक्त मोटर रखवाकर पानी की व्यवस्था सुचारु करने, भवन के मुख्य द्वार पर मिट्टी डालकर उसे दिव्यांगों का रिक्शा पहुंचे योग्य बनाने के निर्देश दिए।