जुलूस के लिए सुरक्षा की व्यवस्था
नगीना। बृहस्पतिवार रात निकलने वाले नरसिंह भगवान के जुलूस के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नरसिंह भगवान का यह जुलूस सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अर्द्धसैनिक बलों की देखरेख में निकलेगा। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया नरसिंह भगवान के जुलूस को शांतिपूर्वक निकालने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। जुलूस देर शाम मोहल्ला साहूवान से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग बाजार बारादरी, रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि जुलूस के आयोजकों से बराबर संपर्क किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की शांति भंग करने वाले व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।