वाहनों की टक्कर में आठ घायल, दो गंभीर
नजीबाबाद। कोतवाली मार्ग पर दो वाहनों के आपस में टकराने से दो महिलाओं सहित करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। नजीबाबाद -कोतवाली मार्ग पर बुधवार शाम गांव बाजोपुर के निकट तेज रफ्तार दो वाहन टकरा गए। एक प्राइवेट वाहन में यात्री सवार थे। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही आदर्श नगर चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंची। घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकाल कर सीएचसी नजीबाबाद में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। नजीबाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से दो अज्ञात घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। घायलों में हरिद्वार निवासी रानी अरोड़ा, धनौरा निवासी सुनील चौहान, बिजनौर निवासी कुलदीप और धनौरा निवासी रूपक हैं।