फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म फेस्टिवल में कुंदन फिल्म को मिला सर्वश्रेष्ठ अवार्ड

Wed, 27 Feb 2019 12:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
विज्ञापन
फिल्म कुंदन को मिला सर्वश्रेष्ठ अवार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। रे-फिल्मस प्रोडक्शन की पर्यावरण पर बनी फिल्म कुंदन को राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से नवाजा गया।
कुंदन फिल्म के निर्माता, लेखक, निर्देशक आलोक गोविल के अनुसार यह फिल्म पर्यावरण पर आधारित है। यह फिल्म नो वे नेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित की गई थी। फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक चंडीगढ़ के मोहाली में किया गया। 22 सितंबर 2018 को निवर्तमान डीएम अटल कुमार राय ने फिल्म का प्रसारण स्कूलों में भी दिखाने के निर्देश दिए थे। इस फिल्म की शूटिंग मोहल्ला भाटान के एएन पब्लिक स्कूल और किरतपुर के श्री हनुमान धाम पर की गई। आलोक गोविल ने बताया कि फिल्म में सह निर्माता तनुज बंसल, अशोक आर्य, संगीत गुलाम अली साजिद, गायक अमान अली, लकी शर्मा एवं साजिद हैं। निर्देशक पुनीत अग्रवाल, निर्देशक फोटोग्राफी नवीन शर्मा, अभिनय सोमेंद्र चौधरी (अलोना), अंबर गोविल, रिया शर्मा, अनंत, अनुभव जैन, सचिन चौधरी, अरुण विश्नोई, अजीत मेहरोत्रा ने किया है। अतिथि की भूमिका में वरिष्ठ पत्रकार अशोक मधुप, वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण सिंह देशवाल, डा. निखिल, राहुल डबास, डा. सरजीत सिंह आदि शामिल हैं। इससे पूर्व भी फिल्म डायरेक्शन के लिए आलोक गोविल को गोल्डन विवर्स बेस्ट अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें