फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर सी ने बिजनौर ए को 22 रन से दी करारी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर-सी ने ए टीम को 22 रन से दी शिकस्त
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 के छठे लीग मैच में बिजनौर सी ने बिजनौर ए को 22 रन से करारी शिकस्त दी।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट लीग का आयोजन कराया जा रहा है। मंगलवार को लीग का छठा मैच बिजनौर ए और बिजनौर सी के बीच हुआ। इसमें बिजनौर सी ने बिजनौर ए को 22 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिजनौर सी ने निर्धारित 30 ओवर में प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने कुल 143 रन का लक्ष्य रखा। कप्तान दिलशाद ने 21, अक्षय ने 34, सुरेश ने 25 रन का सहयोग दिया। बिजनौर ए की ओर से आर्यन तिवारी और रितिक ने दो-दो, सूर्या ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी बिजनौर सी कुल 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें कप्तान काकुल बालियान ने 33, अजय व प्रिंस ने 20-20 रन बनाए। सत्यम चौहान ने चार, दिव्यांशु ने तीन, अंटीवाल ने दो विकेट लिए। मैच के अंपायर मोहसिन व देवल तथा स्कोरर अभिषेक नेगी रहे। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, संजीव चौधरी, मानव सचदेवा, चितवन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें