जन आक्रोश यात्रा निकालेंगे व्यापारी
नगीना। नगर के सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने सर्वसम्मति से बुधवार को प्रतिष्ठान बंद कर शहीद सैनिकों की शहादत को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकालने का संकल्प लिया। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकवादी हमले में शहीद सैनिकों की शहादत पर जन आक्रोश यात्रा के आह्वान को लेकर नगर के समस्त व्यापारी नेताओं ने सोमवार देर शाम अग्रवाल धर्मशाला विश्नोई सराय में सभा की। सभा में आम सहमति से सभी व्यापारियों में 20 फरवरी बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे जन आक्रोश यात्रा मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा से आरंभ निकालने का निर्णय लिया। सभा में शीतल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, नवीन महेश्वरी, विकास अग्रवाल, हर्ष गोयल, संजय गुप्ता, गौरव गोयल, नितिन अग्रवाल, ओमपाल सैनी, आशीष अग्रवाल, मोहित गर्ग, इंतखाब अहमद, जमशेद, रोहन चोपड़ा, अक्षत मित्तल, हितेश बंसल, दीपक विश्नोई, संचित अग्रवाल, बंटी शर्मा रहे।