फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला रिसोर्स पर्सन टीम ने परिषदीय विद्यालयों किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बेसिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला रिसोर्स पर्सन टीम के सुधीर राणा, रोशनलाल, अमित कुमार व संजीव ने ग्रेडेड लर्निंग और मिशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने प्रतापपुर, राजारामपुर राहूखेड़ी, नंगला पिथौरा, राहतपुर खुर्द, मंडावली, मुस्सेपुर, राजारामपुर तुलसी के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। टीचर्स द्वारा बेस लाइन टेस्ट, डाटा फार्मेट, बच्चों का संप्राप्ति स्तर, समूहवार अध्यापन आदि गतिविधियों की जांच की। टीम ने टीएलएम का प्रयोग आदि बिंदुओं के आधार पर शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा की। डीआरपी अमित कुमार ने बताया कि टीम मॉनीटरिंग तथा विजिट की रिपोर्ट आनलाइन भेज रही है। मिशन कायाकल्प कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विद्यालय से दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। डीआरपी सुधीर राणा ने बताया कि सभी बीआरसी को साथ लेकर प्रत्येक दिन कम से कम दो विद्यालय का अनुश्रवण कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें