चांदपुर। बास्टा क्षेत्र के आर्या खजानो देवी महाविद्यालय बोहरा की रासेयो के तृतीय एक दिवसीय शिविर को स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया। छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकाल कर गांववासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली को प्रबंधक प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्राचार्य डा. सुधीर कुमार, कार्यक्रम अधिकारी नकुल सिंह, अनुज कुमार, शबाना खातून, इमराना परवीन, संध्या शर्मा, अनुज कुमार, राकेश चंद्र, विवेक कुमार शर्मा, नितिन ग्रेवाल, स्वाति धारीवाल, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
17 व 18 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
चांदपुर। 132 केवी विद्युत उप संस्थान पीपलसाना पर मरम्मत का कार्य चलने के कारण 17 व 18 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता अजय यादव ने बताया कि इससे गांव पीपलसाना, मुस्तफाबाद, चांदपुर, स्याऊ, मसीत, बागड़पुर, बास्टा, सैंदवार आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।