फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

चांदपुर। धनौरा रोड पर कार की चपेट में आकर गांव रामपुर नजराना निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव रामपुर नजराना निवासी आमीर का करीब 20 वर्षीय पुत्र सलमान बुधवार की देर शाम चांदपुर से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। धनौरा रोड पर जेपी पब्लिक स्कूल के पास सामने से तेज गति से आ रही वैगनआर की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया। सलमान ने बिजनौर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी तथा कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें