युवाओं से समाजसेवा में जुड़ने का आह्वान
बिजनौर। सेवा भारती की गोष्ठी में देश के युवाओं से समाज सेवा के कार्य में जुटने का आह्वान किया गया।
मुख्य वक्ता अखिल भारतीय संगठन मंत्री राकेश जैन ने कहा कि युवा वह है जो हर समय ऊर्जावान रहता है और काम करता है। अगर युवा सेवा कार्य में पूरे मनोयोग से लग जाए तो समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे। प्रांत सेवा प्रमुख जयकिशन ने बताया कि सेवा, संस्कार, समरसता व समृद्धि इन चार आयामों से युवा शक्ति को सेवा कार्य में लगाना चाहिए। मुख्य अतिथि विकास, विशिष्ट अतिथि रजनीश शर्मा ने कहा कि युवाओं को समाज सेवा कार्य में लगने को जागरूक करने का अभियान चलना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय दुबे, विभाग संघचालक महेश, विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार, विभाग संगठन मंत्री सुरेंद्र भगत, संजीव शर्मा, गौरव अग्रवाल, चंद्रवीर सिंह गहलोत, अरविंद शर्मा, वरुण राजपूत, पुनीत त्यागी आदि मौजूद रहे।