सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दी विदाई
नजीबाबाद। आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्राओं को सांस्कृतिक समारोह के साथ विदाई दी गई। वंदना सिंह को मिस आरएन केला घोषित किया गया। आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज के प्रबंधक हर्षित अग्रवाल सराफ, प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार, बाल मंदिर की प्रधानाचार्या मनोज सिंह के निर्देशन में रविवार को सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 11 की छात्राओं ने अपनी साथी छात्राओं को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विदाई दी। शिक्षिका ममता जैन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वंदना सिंह को मिस आचार्य आरएन केला का ताज पहनाया गया। निकिता, अलका, अंजलि, रचना, शगुन, मोहिनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रबंधक हर्षित अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने छात्राओं को एकाग्र मन से बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर भविष्य संवारने की सलाह दी। स्टाफ की ओर से कार्यक्रम में दीपा, सोनिया खन्ना, प्रगति, बीना त्यागी, सना, प्रिया, रेखा शर्मा ने सहयोग किया।