फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च पेपर तैयार करने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमेटी की ओर से वर्कशॉप का आयोजन किया गया। हाऊ टू राइट ए रिसर्च पेपर विषय पर आयोजित सेमिनार में डीन डा. दीप्ति माहेश्वरी व रविंद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की अध्यक्ष डा. संगीता जौहरी ने पेपर के सामाजिक योगदान के बारे में बताया। संक्षिप्त एवं गुणवत्तापूर्ण लेखन को अधिक उपयोगी बताते हुए रिसर्च पेपर को आकार, समय सीमा, विधियों का चयन एवं इंडेक्स, इंपेक्ट फैक्टर आदि बिंदुओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में 20 शिक्षकों और 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रोफेसर सीएम जैन, समन्वयक डा. अलका साहू ने रिसर्च पेपर का महत्व बताया। इस दौरान डा. धर्मेंद्र कुमार, डा. सुरभि सिंघल, डा. प्रशांत कुमार, डा. मनीष गुप्ता, डा. मामराज, डा. अवनीश अरोड़ा, डा. विपिन देशवाल, डा. विवेक, डा. आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें