नगीना। पहाड़ी क्षेत्रों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे से पछुआ हवा चलने के कारण ठंडी के हालात ज्यादा गंभीर कर दिए है। इससे बुधवार को भी जनजीवन प्रभावित रहा। कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रेक्षक ने आगे मौसम खराब होने की संभावनाएं व्यक्त की है। सीएचसी प्रभारी नवीन कुमार ने सलाह दी है कि बदलते मौसम में बच्चों को ठंड से बचा कर रखें। वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार ने पशुपालकों को सलाह दी है कि पशुओं को पशुशाला में बांधे और गुनगुना पानी पिलाएं। साथ ही समय समय पर सूखी पत्ती का बिछाए। समय-समय पर उसे बदलते रहें।