फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपर्ड कैट के शावक की वाहन से टकराकर मौत, शव कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लैपर्ड कैट के शावक की वाहन से टकराकर मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़। कालागढ़ रोड पर गांव पत्थरवाला चौहड़वाला के बीच सड़क पर शनिवार सुबह एक लैपर्ड कैट के शावक का शव मिला। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शावक की किसी वाहन से टकराकर मौत होने की संभावना जताई जा रही है। लैपर्ड कैट का शावक गुलदार के शावक की तरह दिखाई पड़ रहा था। उसके मुंह से खून बह रहा था। डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव का कहना है कि शावक की उम्र महज चार माह रही होगी। तीन पशु चिकित्सकों का पैनल शावक का पोस्टमार्टम करेगा। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस मौके पर सुनील राजौरा, अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें