ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद/किरतपुर। गांव बसेड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम और सीओ को प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रार्थना पत्र में रमजान के दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा सहरी और रोजा इफ्तार के समय गोला छोड़ने पर कुछ लोगों द्वारा आपत्ति करने की जानकारी दी। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा के ग्रामीणों मोहम्मद जाबिद, अब्दुल वहीद, रईस ठेकेदार, हाजी अनीस, तहसीन अहमद, मोहम्मद अनवर, अमीर हसन, मेहदी हसन, अब्दुल हमीद, मोहम्मद असलम, मोहम्मद इसराईल, नवाब मंसूरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सीओ महेश कुमार से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने रमजान माह के दौरान सहरी और रोजा इफ्तार के समय दूरदराज तक सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से गोला छोड़ा जाता है। कुछ ग्रामीण गोला छोड़ने पर अनाधिकृत रूप से आपत्ति कर भावनाओं को आहत कर रहे हैं। इस आशय का ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय को भी सौंपा है। सीओ महेश कुमार ने थाना प्रभारी किरतपुर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।