बच्चों को संस्कारित करना जरूरी
नगीना।
अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा की बैठक में ब्राह्मण एकता एवं सभा को मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
मोहल्ला शाह जहीर स्थिति पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने समाज के लोगों से अपील की कि वे संगठित रहें। आलोचनाओं से बचें और अपने समा के उत्थान व विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने चेतावनी दी यदि कोई ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न करेगा तो सभा एकजुट होकर संघर्ष करेगी। कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ब्राह्मण परिवारों के बीच जाकर सदस्यता अभियान चलाना जरूरी है। बच्चों को अपने संस्कारों के संदर्भ में जानकारी देने पर मंथन किया गया। बैठक में प्रत्येक माह की 25 तारीख को बैठक करने, समाज के लोगों की समस्याओं को समझकर उनका शीघ्रता से निस्तारण करने पर विचार किया गया। पंडित धर्मानंद त्रिपाठी की अध्यक्षता तथा डा. मनोज शर्मा के संचालन में हुई बैठक में डा. संदीप शर्मा, सभासद गोपाल शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, कृष्णदत्त शर्मा, श्याम कुमार शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील संत, सतीश शर्मा एडवोकेट, तुषार शर्मा, समीर शर्मा, आमोद शुक्ला, धीरज शर्मा, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।