फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर आने लगी आयुष्मान भारत योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गरीबों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ दिलान वाली आयुष्मान भारत योजना जनपद में पटरी पर आने लगी है। योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी अस्पतालों में भर्ती होकर मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में योजना के लाभार्थी को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

सरकार की जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना में समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ देने की योजना है। जिले में 23 सितंबर को शुरू हुई योजना रफ्तार पकड़ने लगी है। अब तक कुल 35 लाभार्थी अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा चुके हैं। योजना में नौ प्राइवेट और सात सरकारी अस्पताल में सेवाएं उपलब्ध हैं। अभी तक प्राइवेट अस्पताल ही लाभार्थियों की पसंद बन रहे थी।
इसके बाद लाभार्थियों ने सरकारी अस्पतालों में भी इलाज कराना शुरू किया है। पिछले हफ्ते ही जिला अस्पताल में शहर के एक मोहल्ले की महिला का इलाज किया गया था। सोमवार को जिला अस्पताल में योजना के एक अन्य लाभार्थी शहर के मोहल्ला तकिया निवासी मोहम्मद सलीम की पत्नी शहाना बेगम को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

पेशे से मजदूर सलीम की पत्नी सालभर से दिल, सांस, ब्लड प्रेशर और थायरॉयड की समस्या से परेशान है। सोमवार को शहाना की सभी जांचें करने के बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। योजना के जिला शिकायत निस्तारण अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाना ही सरकार का मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें