फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन

बिजनौर । कोतवाली ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को बिना नोटिस जारी किए गए निलंबन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ (एसोसिएशन) समन्वय समिति की ओर से दिया जा रहा धरना 12 वे दिन भी जारी रहा। संघ ने चेतावनी देते हुए बहाल नहीं करने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
विकास भवन में सोमवार को बैठक आयोजित हुई । इसमें समन्वय समिति अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि जिला विकास अधिकारी ने जांच किए बिना और नोटिस जारी किए बगैर कोतवाली देहात ब्लॉक के हरवंशपुर धारंग ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी मोहित कुमार को 31 अक्तूबर को निलंबित कर दिया था। इस पर संगठन ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर मामले की गंभीरता से जांच करने के बाद ही कोई निर्णय लेने की मांग की गई थी। धीरज ने बताया कि पांच नवंबर को भी सीडीओ को पुन: ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ग्राम विकास अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष कुलदीप राजपूत, एकेश्वर कुमार, राजीव कुमार, हेमेंद्र सिंह, विवेक कुमार, लटूर सिंह, अजयपाल, ढालगोपाल, विनीत कुमार, विवेक देशवाल, अरजेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, छोटे सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें