फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में तेजाब गिरा, विवाहिता सहित दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में तेजाब गिरा, विवाहिता सहित दो झुलसे
विज्ञापन

कोतवाली देहात। गांव महुआ में खेल के दौरान बच्चों में हुए विवाद में तेजाब की बोतल टूटने से एक विवाहिता और उसके भाई पर तेजाब गिर गया। जिसमें दोनों झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। गांव निवासी अमीनुद्दीन का पुत्र मोहम्मद जैद, अशफाक का पुत्र सेफ अपने घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मोहल्ले के लोगों ने दोनों को डांटकर बीच बचाव करा घर भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार थोड़ी देर बाद फिर से दोनों बच्चों में फिर से विवाद हो गया। इसी दौरान टॉयलेट साफ करने के लिए दुकान से तेजाब की बोतल खरीदकर कर आ रहे अशफाक और जैद की विवाहित बहन तबस्सुम में छीना झपटी होने लगी। अचानक किसी तरह तेजाब की बोतल टूट गई। इससे तबस्सुम (22) तथा उसका भाई मोहम्मद जैद (12) तेजाब गिरने से झुलस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें