बढ़ापुर। ग्राम रामजीवाला निवासी अतीक की 16 वर्षीय पुत्री शबनम एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसका कोटद्वार, देहरादून व चंडीगढ़ के अस्पतालों में उपचार कराया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। बुधवार की देर शाम शबनम की मौत हो गई। ग्राम निवासी पूर्व प्रधान मोहम्मद अख्तर के अनुसार तेज बुखार के चलते गांव में छह माह में चार मौत हो चुकी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।