ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए छह बच्चों का चयन
चांदपुर। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मेरठ में 27 से 30 सितंबर तक आयोजित 20वीं उत्तर प्रदेश अंतर विद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में द हेजलमून स्कूल चांदपुर के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच आकाश कुमार ने मार्गदर्शन में प्रतिभाग करते हुए मान्या मित्तल, देववंश चौधरी, आदित्य, यश यादव, अंश दवास का 11 से 17 अक्तूबर तक होने वाली 22वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। स्कूल की प्रबंधक शक्ति अनिरुद्ध मित्तल, प्रधानाचार्या अंशु वर्मा ने चयनित छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भतविष्य की कामना की है।