फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को भोजन देने का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों को भोजन देने का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

बिजनौर। नगर कल्याण समिति की बैठक में महात्मा गांधी जयंती के मौके पर दो अक्तूबर से गरीबों को भोजन देने की व्यवस्था का प्रस्ताव पारित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिले में कोई भी गरीब रात को भूखा नहीं सोना चाहिए। इसके लिए नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने पार्वती निवास पर रात सात से आठ बजे तक यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। केसी त्यागी ने जेल रोड स्थित त्रिमूर्ति तिराहे को ठीक करने व सड़क हादसों को कम करने के लिए वाहनों के पीछे रिफलेक्टर लगाने तथा प्रमुख चौराहों पर शौचालय, सुरक्षा पार्किंग आदि की व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का भी प्रस्ताव पारित किया। कहा कि इस मामले में पालिकाध्यक्ष को पत्र दिया गया था। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामले में डीएम से भी मिलने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्य सुमन शर्मा के भाई व माताजी के निधन पर शोक जताया गया। बैठक में अध्यक्ष राजुल त्यागी, नीरज शर्मा, गौरी शर्मा, अनीता चौधरी, संदीप भटनागर, राजीव अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें