अमरोहा। शिक्षा के क्षेत्र में महान योगदान देने ईश्वर चंद्र विद्या सागर की जयंती मनाई। इस मौके पर वक्ताआें ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के साथ ही विधवा विवाह को शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाल विवाह का विरोध करने सहित तमाम महान कार्यों को जीवन भर अंजाम देने वाले ईश्वर चंद्र विद्या सागर की जयंती पर मोहल्ला काली पगड़ी स्थित आर्यवर्त केसरी प्रबंध समिति के कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने महान विचारों से सीख लेने का आह्वान किया। अध्यक्षता हरिश्चंद्र आर्य ने की।