बढ़ापुर। बस स्टैंड के निकट निर्माणाधीन मदरसा हॉल का लिंटर गिर जाने पर चपेट में आकर एक श्रमिक घायल हो गया।
बस स्टैंड के समीप कस्बे के एक मदरसा के नए भवन का निर्माण चल रहा है। मदरसा के लिए बने हॉल पर सोमवार की देर शाम लिंटर डाला जा रहा था कि बारिश के आने पर मजदूरों को काम रोकना पड़ा । तेज बारिश के पानी ने लेंटर के नीचे लगी बल्लियों की सपोर्ट को कमजोर कर दिया। हॉल का लिंटर पड़ा, लगभग आधा भाग जमीन पर आ गिरा। बारिश आने पर वहां काम कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर बारिश से बचने के लिए लेंटर से उतरकर पास में ही चले गए थे। इस कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई जबकि लेंटर की चपेट में आकर एक श्रमिक के पैर में मामूली चोट आई है।