फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वर्षा से कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से जन-जीवन प्रभावित, भारी नुकसान
विज्ञापन


नजीबाबाद। बारिश के कारण भागूवाला के गांव कोटावाली, नजीबाबाद के खैरूल्लापुर में भारी कटान हुआ। नजीबाबाद में कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कोटावाली का जलस्तर बढ़ने से भारी वाहनों का यातायात घंटों बाधित रहा।
नजीबाबाद क्षेत्र में रविवार रात से रुक रुककर हो रही बारिश सोमवार को भी जारी रही। 132 केवी बिजली घर के सामने कॉलोनी, जलालाबाद के राजारामपुर क्षेत्र, डबल फाटक और भारत सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग, आकाशवाणी स्टूडियो परिसर, आदर्श नगर, लालूवाला धनौरा, नजीबाबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुगलूशाह, मकबरा, वाहिद नगर, संतोमालन, रम्पुरा क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। मकानों में पानी भरने से घरेलू सामान, अनाज बर्बाद हो गया। राजारामपुर क्षेत्र की आबादी और मुख्य मार्गों पर पानी भरने से घंटों आवागमन बंद रहा। आजाद चौक तालाब के रूप में परिवर्तित हो गया। इस चौक से निकलने वाला यातायात भी प्रभावित हुआ। जसवंतपुर लुकादढ़ी क्षेत्र में संपर्क मार्ग पर पानी भरने से राहगीरों को असुविधा हुई।
विज्ञापन


रेलवे क्रॉसिंग पर भरा पानी, ट्रेनें प्रभावित
नजीबाबाद। सोमवार सुबह हुई मूसलाधार वर्षा से नजीबाबाद डबल फाटक और भारत सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग पर पानी भर गया। ट्रेनों को जहां-तहां रोक कर गुजारा गया। डबल फाटक पर रनथ्रू एक्सप्रेस ट्रेन और एक मालगाड़ी रेल ट्रैक पर पानी भरा होने से पानी उतने तक खड़ी रहीं। कोटद्वार ब्रांच लाइन की रेल पटरी डबल फाटक के निकट घंटों जलमग्न रहीं। वहीं, पहाड़ों पर हुई बारिश से मालन नदी के उफान पर है। हरिद्वार मार्ग पर स्थित मालन नदी के पुल का जलस्तर काफी ऊंचा आने से पुल के आसपास सब्जी की फसल नष्ट हो गई। मालन नदी के पुल से कुछ फासले पर स्थित खैरूल्लापुर की ओर भारी कटान से सब्जी और मकानों को नुकसान पहुंचा। कछियाना बस्ती जलमग्न हो गई। चंद्रप्रकाश, राजपाल, रमेश, गुड्डू, हरकिशन, विनोद, श्रीराम, गुरदयाल, रिंकू, बालक राम, मस्तराम के मकान और फसल को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


भागूवाला में कई झोपड़ियां बहीं
भागूवाला/मंडावली। भागूवाला में कोटावाली नदी के उफान से कोटावाली गांव को खतरा उत्पन्न हो गया है। सोमवार की तड़के नदी के उफान से रपटे पर एक मोटरसाइकिल बह गई। जबकि मोटरसाइकिल सवार बाल-बाल बच गए। कोटावाली नदी के उफान से कोटावाली गांव में ऋषिपाल, जगवंति, मूलचंद, सोमी की झोपड़ियां बह गईं। छोटी के इंद्रा आवास को पानी में समाने से पहले क्षेत्रवासियों ने गिराकर मलवा बचा लिया। कोटावाली गांव को खतरा भांप कर नदी के आसपास रहने वाले कई ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। वहीं, मंडावली थाना क्षेत्र के टांडारतन में सूक्खा नदी और जटपुरा बौंड़ा में लकड़हान नदी के उफान से क्षेत्र के रपटे और संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए। जिससे घंटों आवागमन प्रभावित रहा। दोनों नदियों के उफान से क्षेत्र में कृषि भूमि का कटान होने से किसान परेेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें