अमरोहा। राशिदा बेगम मुस्लिम महाविद्यालय में चार दिवसीय एकेडमिक लीडरशिप प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हुआ। डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल ने उच्च शिक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर प्रवक्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली में मात्रा, गुणवत्ता और समानता तीन बिंदू बेहद महत्वपूर्ण है। कहा कि तीनों बिंदुओ को संतुलित करने पर ही हम समाज को एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकते है। डॉ भीमराव आंबेडकर को आधुनिक भारत का सबसे विद्धमान व्यक्ति बताया। कार्यक्रम में शामिल अजुमन तरक्की उर्दू के अध्यक्ष शौक अमरोहवी ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं चार दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने वालों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। इस दौरान डॉ. समीउर्रहमान खां सूरी, अब्दुल मन्नान, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. तेज प्रताप सिंह, डॉ. अशहर तौसीफ, रंजीत सिंह मौजूद रहे। अंत में प्राचार्य डॉ.धमेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।