अमरोहा। राजकीय अंबेडकर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षकों और बच्चों ने पौधरोपण किया।नगर के अंबेडकर कॉलेज में शरारती तत्व काफी समय से कूड़ा करकट फेंककर प्रदूषित वातावरण को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदूषित वातावरण को रोकथाम के लिए कॉलेज परिसर में टीचरों ने बच्चों संग पौधरोपण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, भोले सिंह पवार, डॉक्टर शमशाद अली, प्रवेंद्र कुमार, मधुरानी आदि मौजूद रही।