फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई ठप कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ओवर लोड ट्रांसफार्मर के पंद्रह दिन में तीन बार फुंकने पर सरकड़ी अजीज के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को जोया बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई ठप कर प्रदर्शन किया। साथ ही जेई का घेराव किया। बाद में जेई के एसडीओ से बात कराने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

डिडौली थानाक्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज में दो ट्रांसफार्मर लगे है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड कर दिया गया है। जबकि दूसरे पर ट्रांसफार्मर पर लोड कम है। यही वजह है कि पिछले पंद्रह दिनों में ओवरलोड ट्रांसफार्मर तीन बार फुंक चुका है। इस बात को लेकर गुस्साए ग्रामीण गुरुवार को जोया बिजलीघर पहुंचे। जहां बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई ठप कर दी। जेई को घेर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों ट्रांसफार्मर पर लोड बराबर बराबर किया जाए। बाद में जेई अब्दुल सलाम ने ग्रामीणों की मोबाइल पर एसडीओ से बात कराई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं शाम को एसडीओ ने गांव का दौरा भी किया। इस दौरान कृष्णगोपाल सिंह, अरविंद लिट्ट, विजेंदर सिंह, छुट्टन सिंह, अनिल सिंह, दक्षराज सिंह, हरपाल सिंह, ओमवीर सिंह, कुलजीत सिंह, हर्षवर्धन सिंह, पुष्पेंद्र लिट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें