फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को मिले फांसी की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रेटर नोएडा में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की मांग करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक अमन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए। यहां दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में स्कूल के कर्मचारी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस घटना ने संपूर्ण भारत को झकझोर कर रख दिया। दुष्कर्मी कर्मचारी को फांसी की सजा होनी चाहिए। वहीं प्रत्येक स्कूल में तैनात कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होना जरूरी है। सरकार तत्काल स्कूल की मान्यता रद करे। ग्रेटर नोएडा में हुई इस घटना से छात्राएं स्कूल जाने से भी डर रही हैं। क्योंकि विद्यालय को मंदिर की तरफ पूजा जाता है। इस दौरान गौरव गुर्जर, मीडिया प्रभारी प्रिंस चावला, प्रेम नारायण रघुवंशी, पंकज, दिनेश तंवर, रिंकू सैनी, दीपक गोला, विकास, नितिन उपाध्याय, प्रमोद, मोनू, वासु शर्मा, विवेक और रितेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें