फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में दो पक्षों में बनीं सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
माइक की दिशा और आवाज पर होगा कंट्रोल
विज्ञापन

नांगलसोती। दो धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में माइक बजाने को लेकर तहसील में एक पक्ष द्वारा की गई शिकायत की एसडीएम और सीओ ने नांगलसोती पहुंचकर जांच की।
नांगलसोती के एक समुदाय के ग्रामीणों ने डीएम की उपस्थिति में हुए समाधान दिवस में नांगलसोती के दो धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में माइक बजाने से होने वाली परेशानी की शिकायत की थी। एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा और सीओ अरूण कुमार सिंह ने बुधवार को नांगलसोती पहुंचकर दोनों धार्मिक स्थल क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माइक बजाने की अनुमति होने की पुष्टि हुई। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई जिसमें एक-दूसरे की भावनाओं को सम्मान देने तथा माइक का वॉल्यूम कम करके बजाने पर सहमति बनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें